थिएटर की दुनिया का चमकता सितारा हैं अरुंधति नाग अभिनेत्री अरुंधति नाग आज अपना जन्मदिन मना रही हैं अरुंधति नाग 25 से अधिक वर्षों से भारत में बहुभाषी रंगमंच से जुड़ी हुई हैं वह गुजराती, मराठी, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल समेत कई बहुभाषी थिएटर्स से जुड़ी रही हैं अरुंधति की शादी दिवंगत एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शंकर नाग से हुई थी अरुंधति को उनके काम के लिए पद्म श्री, संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड और नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है अरुंधति 1992 में स्थापित 'संकेत ट्रस्ट' की संस्थापक और प्रबंध ट्रस्टी हैं -------