जेल में ही रहेंगे आर्यन खान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी किला कोर्ट ने खारिज कर दी है कोर्ट ने कहा है कि इस अदालत के समक्ष आवेदन विचारणीय नहीं है, इसलिए अंतरिम जमानत याचिका खारिज की जा रही है एनसीबी के वकील के विरोध में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने काफी दलीलें दीं लेकिन उनकी एक भी जिरह काम नहीं आई अब सतीश मानशिदें आर्यन की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील करेंगे इससे पहले ड्रग्स केस में मुंबई की किला कोर्ट ने आर्यन खान समेत सभी आठ आरोपियों को गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था जांच एजेंसी एनसीबी ने कोर्ट से 11 अक्टूबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था गुरुवार को आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने तुरंत ही जमानत याचिका दाखिल कर दी थी, लेकिन 7 बजे के बाद कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था गुरुवार को आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने तुरंत ही जमानत याचिका दाखिल कर दी थी, लेकिन 7 बजे के बाद कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था