सामंथा रुथ प्रभु ने 'सिटाडेल' की शूटिंग के बाद अपनी बीमारी के कारण एक्टिंग से ब्रेक का एलान किया था
Image Credit : सोशल मीडिया
पिछले साल सामंथा ने बताया था कि उन्हें ऑटो इम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी हो गई है, वह कई तकलीफों से गुजर रही हैं, इसलिए ब्रेक लेकर खुद को वक्त दे रही हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
इस बीच उन्हें लेकर नई-नई खबरें सुर्खियों में आ रही हैं, चर्चा है कि सामंथा राजनीति में किस्मत आजमा सकती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा पॉलिटिक्स में आने के लिए तैयार हैं, अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि ब्रेक के बाद वह राजनीति में उतरेंगी
Image Credit : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा तो यह तक जा रहा है कि सामंथा के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) से जुड़ सकती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
अभी इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, देखना दिलचस्प होगा कि यह महज अफवाह हैं या एक्ट्रेस सच में राजनीति में आने वाली हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
'जवान' ने पहले दिन बनाए कई रिकॉर्ड, पठान-गदर 2 को छोड़ा पीछे