90 के दशक की इन चर्चित फिल्मों के बनेंगे रीमेक! बॉलीवुड में रीमेक का चलन काफी बढ़ चला है आने वाले वक्त में दर्शकों को 90 के दशक की कुछ बेहद चर्चित फिल्मों के रीमेक देखने को मिल सकते हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने फिल्म 'तेजाब' के रीमेक राइट्स खरीदे हैं, फिल्म में रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर लीड रोल में होंगे संजय दत्त की 'खलनायक' के रीमेक की भी चर्चा है, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी कि वह इसे लेकर एक बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि रोहित शेट्टी 'राम लखन' का रीमेक बनाना चाहते हैं, यह उनकी फेवरिट फिल्मों में से एक रही है सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत 'हम आपके हैं कौन' के रीमेक बनाने की बात भी सुर्खियों में है -----