ईशा गुप्ता ने संगम में लगाई डुबकी, साझा की तस्वीरें ईशा गुप्ता गुरुवार को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचीं। ईशा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार की तारीफ की। ईशा गुप्ता ने कहा कि यहां आकर उन्हें सनातनी होने पर गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, "मैं यहां एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक सनातनी के रूप में आई हूं।" ईशा ने कहा, "बॉलीवुड का काम एक्टिंग करना है, लेकिन भारतीय होने के नाते यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।" Ent