छोटे पर्दे पर नेगेटिव किरदार में छाई थीं भूल भुलैया 2 के 'बड़े पंडित' की पत्नी छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली अश्विनी कलसेकर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं अश्विनी कलसेकर ने 1995 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी इसके बाद 1996 में बड़े पर्दे का सफर मराठी फिल्म से शुरू हुआ अभिनेत्री CID में पुलिस के किरदार में नजर आईं, तो 'कसम में' नेगेटिव किरदार में छा गईं अश्विनी 'जोधा अकबर', 'अफसर बिटिया', 'शक्तिमान', 'कवच', 'हिटलर दीदी','अदालत 2' सहित कई टीवी शो में दिखीं वह 'गोलमाल','सिंघम रिटर्न्स', 'बदलापुर', 'लक्ष्मी', 'भूल भुलैया 2' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं अभिनेत्री ने कॉमेडी से लेकर नेगेटिव किरदारों को बखूबी से पर्दे पर निभाया है अश्विनी ने 1998 में नितेश पांडे से शादी की, लेकिन उनका तलाक हो गया इसके बाद उन्होंने 2009 में फिल्म और टेलीविजन अभिनेता मुरली शर्मा से शादी की ...