अमर उजाला
Tue, 24 February 2026
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ जैसी दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं।
‘अस्सी’ को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पा रही है।
1 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘अस्सी’, अब तक 5 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है।
फिल्म ने सोमवार को अपने चौथे दिन सिर्फ 75 लाख रुपए ही जुटा पाए।
इस तरह से चार दिनों में ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन 4.95 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ का हाल भी कुछ ऐसा ही है।
फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में उछाल देखने को नहीं मिली।
सोमवार को अपने चौथे दिन ‘दो दीवाने सहर में’ सिर्फ 65 लाख रुपए ही जुटा पाई।
इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन महज 4.85 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
'बैटल ऑफ गलवां' की अभिनेत्री ने साड़ी में दिए किलर पोज, देखें तस्वीरें