अथिया शेट्टी के अलावा इन एक्ट्रेस के घर भी आई नन्ही परी

अमर उजाला

Tue, 25 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@athiyashetty

हाल ही में अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर बेटी का जन्म हुआ है। अभिनेत्री का परिवार और उनके दोस्त इस खबर से काफी खुश हैं।  

 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम@athiyashetty

अथिया शेट्टी के अलावा कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जिनके घर नन्ही परी आई यानी बेटी का जन्म हुआ। हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@athiyashetty

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में माता-पिता बने। 2022 में नवंबर माह में आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया। आलिया की बेटी का नाम राहा कपूर है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

दीपिका पादुकोण को भी 2024 में सितंबर माह में बेटी पैदा हुई। रणवीर सिंह और दीपिका ने बेटी का नाम दुआ रखा है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर भी नन्ही परी आई। 11 जनवरी 2021 को उनके घर बेटी ने जन्म लिया। अनुष्का और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @anushkasharma

प्रियंका चोपड़ा को भी सरोगेसी से बेटी पैदा हुई, उनकी बेटी का नाम मालती है। मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

साल 2022 में नवंबर माह में बिपाशा बसु को भी बेटी हुई। अभिनेत्री ने अपने बेटी का नाम देवी रखा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@bipashabasu

नाना बनने पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, अथिया-राहुल की बेटी पर लुटाया प्यार

@suniel.shetty
Read Now