अमर उजाला
Sat, 18 April 2026
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने पति केएल राहुल के 34वें जन्मदिन पर काफी खुश हैं।
उन्होंने खास मौके पर केएल राहुल के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।
शनिवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अथिया ने लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे अपने, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'
अथिया ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें वह राहुल को गले लगा रही हैं। यह उनके शादी करने के खूबसूरत पल को दिखाती है।
दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। यह शायद किसी छुट्टी के दौरान की है, उनके साथ बिताए शांत पलों को दिखाती है।
तीसरी तस्वीर दिल को छू लेने वाली है। इसमें राहुल का हाथ उनकी बेटी के छोटे-छोटे पैरों के पास दिख रहा है।
अथिया और राहुल की पहली मुलाकात जनवरी 2019 में हुई थी। 2023 में दोनों ने शादी कर ली।
इस जोड़े ने 2024 में बेटी 'इवारा' का स्वागत किया। राहुल के 33वें जन्मदिन पर बेटी के नाम का खुलासा किया गया।
रुपाली गांगुली के बचपन का पसंदीदा गाना कौन सा है?