इस गाने से भारत में रातों रात स्टार बन गए थे आतिफ आतिफ असलम पाकिस्तान के मशहूर गायक है अपनी जादुई आवाज से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं बचपन में वे क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनकी रुचि संगीत की ओर बढ़ने लगी इसके बाद दोस्तों को देखकर उन्होंने रेस्तरां में गाने गाना शुरू कर दिया था जब उनके गाने लोगों को पसंद आने लगे तो उन्होंने अपना बैंड शुरू कर दिया, जिसका नाम उन्होंने जल रखा भारत में उन्हें सबसे पहला मौका महेश भट्ट ने फिल्म जहर में दिया, वो लम्हे गाने से वे रातों रात स्टार बन गए एंटरटेनमेंट डेस्क