अमर उजाला
Mon, 25 August 2025
सोमवार को एक्ट्रेस अवनीत कौर की फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था। इस मौके पर मीडिया ने उनसे एक पुरानी फोटो कंट्रोवर्सी से जुड़ा सवाल पूछ लिया।
एक रिपोर्टर ने अवनीत कौर ने पूछा, ‘आपकी फोटो को फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक पसंद करते हैं? इस पर आपका क्या कहना है?’
रिपोर्टर के सवाल के जवाब में अवनीत ने कहा, ‘बस प्यार मिलता रहे। और क्या कह सकती हूं।’ इसके बाद वह मुस्कुराने लगीं।
रिपोर्टर और अवनीत कौर के बीच इस पूरी बातचीत का कनेक्शन क्रिकेटर विराट कोहली से है। दरअसल, कुछ महीनों पहले अवनीत की कुछ ग्लैमरस तस्वीरों को विराट कोहली के इंस्टाग्राम पेज से लाइक किया गया।
बाद में विराट कोहली ने सफाई दी कि जब वह अपनी इंस्टाग्राम फीड देख रहे थे तो गलती से लाइक का रिएक्शन चला गया। इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम के कारण ऐसा हुआ। लेकिन इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर विराट कोहली की खूब ट्रोलिंग हुई।
अवनीत कौर को जरूर इस फोटो कंट्रोवर्सी का फायदा हुआ, उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ गए।
अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर इस वक्त लगभग 31.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बताते चलें कि अवनीत कौर टीवी सीरियल, फिल्मों में अभिनय करती हैं, साथ ही इंस्टाग्राम पर हमेशा ही अपनी ग्लैमरस, हॉट फोटो शेयर करती हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद करते हैं।
श्रद्धा कपूर ने क्यूट लुक से जीता दिल, तो वहीं भूमि पेडनेकर ने दिखाईं हॉट अदाएं