कश्मीर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहीं अवनीत, साझा की खूबसूरत तस्वीरें अवनीत कौर ने हाल ही में कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह कश्मीर की खूबसूरती का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह शिकारा पर बैठकर कश्मीरी लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता है। एक तस्वीर में वह डाइनिंग टेबल पर बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेती दिख रही हैं। इन तस्वीरों की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप कितनी सुंदर हैं...।" एक अन्य यूजर ने लिखा, कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है..।" एंटर