अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता आयुष्मान खुराना का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें वह कवि बने हुए नजर आ रहे हैं।
अभिनेता एक सुंदर कविता सामने बैठे दर्शकों को सुना रहे हैं। इस कविता का शीषर्क है, ‘मुझे सिर्फ तुम्हें देखना है’।
आयुष्मान ने यह कविता विश्व कविता दिवस (21 मार्च) के मौके पर दर्शकों को सुनाई है। इस कविता को आयुष्मान के फैंस ने खूब पसंद किया है, खूब सराहा है।
आयुष्मान का कविता करने, गीत लिखने का हुनर नया नहीं है। वह पहले भी कई गाने लिख और गा चुके हैं।
‘पाणी दा रंग देख के’ गाने को अभिनेता ने रोचक कोल्ही के साथ मिलकर लिखा था। इस गाने को आयुष्मान ने ही गाया था।
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘थामा’ में नजर आएंगे।
फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।
लखनऊ में शूटिंग कर रहे इमरान-यामी, सेट से देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें