अमर उजाला
Wed, 22 October 2025
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' कल मंगलवार को रिलीज हुई
आयु्ष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन जुटाया
फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं
'थामा' आयुष्मान खुराना के करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई है
वहीं, मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में भी इसने दूसरा नंबर सुरक्षित किया है
पहले नंबर पर 'स्त्री 2' है, जिसने ओपनिंग डे पर 55.40 करोड़ रुपये कमाए थे
इस तरह ‘थामा’ गर्ल बनीं रश्मिका, याद की शूटिंग जर्नी