इस वजह से हाथ में काले धागे बांधती हैं राशा थडानी राशा थडानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म आजाद से डेब्यू करने जा रही है। कई दिनों से राशा अपनी इस फिल्म का प्रचार कर रही हैं। हालांकि, इस दौरान हर तस्वीर में उनके हाथ में धागे बंधे नजर आए। राशा ने हाल ही में इसको लेकर दिलचस्प खुलासा किया है, उन्होंने बताया है कि वह ये धागे आखिर क्यों हाथ में बांधती हैं... राशा ने कहा कि ये धागे हर ज्योतिर्लिंग के हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हर जगह का एक धागा अपनी कलाई में बंधा है। राशा ने कहा कि मैं अब तक 11 ज्योतिर्लिंग जा चुकी हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल नागेश्वर भी दर्शन करने जा सकेंगी। हाल ही में फिल्म आजाद का गाना 'उई अम्मा' रिलीज किया गया था. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हो रही है। एंटर