देसी लुक में दिखा राशा का दिलकश अंदाज, दिल थामकर देंखे तस्वीरें राशा थडानी जल्द ही फिल्म आजाद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं अमन देवगन की भी यह पहली फिल्म है। हाल ही में राशा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह पीले रंग के सूट में अमन देवगन के साथ दिख रही हैं। इस लुक में राशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह नारंगी रंग के सूट में अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। इस लुक के साथ राशा के खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। एंटर