बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही ढेर हुई 'आजाद', जानें कलेक्शन अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आजाद में अमन देवगन और राशा थडानी ने बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। फिल्म में अजय देवगन जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इसके बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी है। पहले दिन फिल्म ने केवल एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो कि बजट और स्टारकास्ट के हिसाब से बहुत ही कम है। आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। एंटर