अमर उजाला
Tue, 6 May 2025
पिछले दिनों दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, जिसमें वह कुछ बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताते दिखे।
वायरल वीडियो में बाबिल बहुत रो रहे थे। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा तो बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही बंद कर दिया।
अगले दिन इस वीडियो पर बाबिल की टीम और खुद एक्टर ने सफाई दी कि उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया है।
बाबिल की टीम ने यह भी बताया कि उन्हें एंग्जायटी अटैक पड़ते हैं।
अब बाबिल की वीडियो पर, उसकी कंडीशन पर प्रतीक बब्बर ने भी बात की।
प्रतीक बब्बर (प्रतीक स्मिता पाटिल) ने बॉलीवुड बबल से बातचीत की। इसमें वह कहते हैं, ‘मैं बाबिल की वीडियो देखकर रोया।’
प्रतीक कहते हैं कि इरफान खान, बाबिल की जिंदगी से तब चले गए जब वह टीनएजर था। वह खुद बाबिल की स्थिति को समझ सकते हैं। प्रतीक की मां स्मिता पाटिल का निधन तो उनके जन्म के बाद ही हो गया था।
मां के निधन के पांच दिन बाद अनिल कपूर का इमोशनल पोस्ट, यहां देखें