अमर उजाला
Wed, 8 January 2025
फिल्म ‘बेबी जॉन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल न कर पाई हो लेकिन इस फिल्म की एक्ट्रेस वामिका गब्बी जरूर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुईं
हाल ही में वामिका को एयरपोर्ट पर देखा गया, यहां वह वेस्टर्न अटायर की बजाय ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं
एयरपोर्ट पर वामिका ब्लू कलर की साड़ी में दिखीं, पैपराजी को साड़ी लुक में एक्ट्रेस ने खूब पोज दिए। सोशल मीडिया पर भी वामिका गब्बी का यह साड़ी लुक काफी पसंद किया जा रहा है
एक सोशल मीडिया यूजर्य तो वामिका की स्माइल पर ही फिदा नजर आया, उसने लिखा- ‘जो वामिका की स्माइल को पसंद करता है, वो लाइक का बटन क्लिक करे'
पिछले दिनों भी सोशल मीडिया पर वामिका गब्बी के चेहरे की तुलना, ऐश्वर्या राय से की जा रही थी। इस बात पर फैंस दो भागों में बंट गए थे। ऐश्वर्या राय के फैंस ने इस तुलना को गलत बताया
वामिका फिल्म ‘बेबी जॉन’ में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं लेकिन एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘जब वी मेट’ में काम किया है
‘जब वी मेट’ में वह करीना कपूर के किरदार गीत की कजिन सिस्टर बनी हैं, कुछ ही देर के लिए फिल्म में वामिका नजर आती हैं
शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ शेयर किया कॉमेडी वीडियो, हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट