"आपकी प्रेमिका वाकई अभिभूत है", वामिका ने किसे कही ये बात वामिका गब्बी अपने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वामिका ने एक खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वामिका गुलाब के फूल के साथ नजर आ रही हैं। वामिका ने अपने फैंस के लिए कैप्शन में लिखा, "आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपकी प्रेमिका वाकई अभिभूत है।" वामिका का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ज्यादातर यूजर्स कमेंट बॉक्स में वामिका की खूबसूरती की तारीफ इमोजी के जरिए कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वामिका को हाल ही में 'बेबी जॉन' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और कीर्ति सुरेश जैसे सितारे थे। एंटर