'बेबी जॉन' का बुरा हाल, अपनी फ्लॉप फिल्म को भी पीछे नहीं छोड़ सके वरुण

अमर उजाला

Thu, 26 December 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का  काफी प्रचार किया गया था। इसके पहले दिन के कलेक्शन को लेकर भारी उम्मीदें थीं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
हालांकि, ओपनिंग डे पर ऐसा हो न सका। यह फिल्म क्रिसमस की छुट्टी का फायदा नहीं उठा सकी। पहले दिन फिल्म ने केवल 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 'मुफासा: द लायन किंग' से भी कम रहा, जिससे यह साफ हो गया कि फैमिली ऑडियंस ने 'बेबी जॉन' की बजाय मुफासा को को ज्यादा तरजीह दी।
Image Credit : इंस्टाग्राम
वहीं, फिल्म 'पुष्पा 2' ने क्रिसमस डे पर 19.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो 'बेबी जॉन' से कहीं अधिक था।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म ने पहले दिन ही 'कलंक' से कम कमाई की है। वरुण धवन की फ्लॉप फिल्म 'कलंक' ने बॉक्स ऑफिस पर 21.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
ओपनिंग डे पर फिल्म के कम कलेक्शन के बाद से फिल्म पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 180 करोड़ के आस-पास है। इसे हिट होने के लिए अपनी लागत से दोगुनी कमाई करनी होगी।
Image Credit : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट से लेकर कृति सेनन तक, इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना क्रिसमस लुक

सोशल मीडिया
Read Now