वरुण के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप बनते जा रही 'बेबी जॉन', हुई महज इतनी कमाई फिल्म 'बेबी जॉन' ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते में ही फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया। वरुण धवन को इस फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप बनती नजर आ रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने केवल 36.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो कि बड़े बजट की फिल्म के लिए एक बड़ी असफलता है। 10वें दिन फिल्म की कमाई में और भी गिरावट आई, फिल्म ने महज 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई केवल 36.65 करोड़ रुपये ही हो सकी है, जो बेहद कम है। 'बेबी जॉन' वरुण की सबसे फ्लॉप फिल्मों जैसे 'कलंक' (80.35 करोड़) और 'स्ट्रीट डांसर थ्रीडी' (68.28 करोड़) से काफी पीछे रह गई है। एंटर