लाखों में सिमटा 'बेबी जॉन' का कलेक्शन, 14वें दिन हुई महज इतनी कमाई 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर अब तक 40 करोड़ रुपये का भी कारोबार नहीं कर सकी है। वरुण धवन की यह फिल्म 14वें दिन महज 26 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर सकी। यह फिल्म 'थेरी' का रीमेक है, जिसे दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया है, हालांकि, उनकी पहली फिल्म ही फ्लॉप हो गई है। 14वें दिन के कलेक्शन के बाद बेबी जॉन की कुल कमाई 39.02 करोड़ रुपये हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 180-185 करोड़ रुपये के आस-पास का है। फिल्म की मौजूदा कमाई मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एंटर