'बेबी जॉन' की कमाई में दूसरे दिन ही आई 60 फीसदी की गिरावट, जानें कलेक्शन वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' ने क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी इसके साथ साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है हालांकि, एटली के जरिए निर्मित ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में असफल नजर आ रही है कलीस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली वहीं, दूसरे दिन ही इसके कलेक्शन में 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई मूवी ने 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका दो दिन का टोटल कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये ही हो पाया सीटिए