'बेबी जॉन' तीन दिन में हुई फ्लॉप, बजट का महज इतने प्रतिशत ही कर सकी कमाई

अमर उजाला

Sat, 28 December 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का बजट लगभग 185 करोड़ रुपये है। फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया गया, लेकिन रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हो गई है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म को क्रिसमस डे के मौके पर रिलीज किया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में नाकाम रही।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
बेबी जॉन ने पहले तीन दिनों में सिर्फ 19.65 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसके भारी बजट को देखते हुए बहुत कम है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
शुक्रवार को फिल्म ने केवल तीन करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म के बजट का लगभग 10.4 प्रतिशत ही है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
बेबी जॉन फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है, जो तमिल सिनेमा में एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
इस फिल्म का हिंदी संस्करण इंटरनेट पर भी उपलब्ध है। फिल्म के फ्लॉप होने का यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

मल्टीकलर लहंगे में हंसिका के दिलकश लुक, ठहर जाएंगी निगाहें

हंसिका मोटवानी
Read Now