'बेबी जॉन' का हाल बेहाल, खुद की इन 11 फिल्मों से पीछे चल रहे वरुण
अमर उजाला
Sun, 29 December 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम@varundvn
'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी अभिनीत इस फिल्म ने साल के अंत में रिलीज होकर भी दर्शकों का दिल नहीं जीता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म ने पहले दिन मजह 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की, क्रिसमस के बावजूद फिल्म का यह कलेक्शन निराशाजनक है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख रुपये और तीसरे दिन महज तीन करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की।
Image Credit : इंस्टाग्राम
चौथे दिन भी फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 23.9 करोड़ रुपये हो गया।
Image Credit : इंस्टाग्राम
हालांकि, यह फिल्म वरुण धवन की पिछली 11 फिल्मों से अब भी पीछे है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
यह फिल्म 'दिलवाले', 'कलंक', 'जुड़वा 2', 'एबीसीडी 2', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'ढिशूम', 'जुग-जुग जियो', 'सुई धागा', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के पहले चार दिन के कलेक्शन से काफी पीछे नजर आ रही है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
दिशा ने जमीन पर लेटकर कराया फोटोशूट, कातिलाना पोज देकर जीता दिल