वरुण धवन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनी बेबी जॉन, रविवार की कमाई जानकर होगी हैरानी

अमर उजाला

Mon, 6 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के बिल्कुल उलटा प्रदर्शन किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों और निर्माता दोनों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है।
Image Credit : इंस्टाग्राम@varundvn
फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में केवल 36.4 करोड़ रुपये की कमाई की, बड़े बजट की फिल्म के लिहाज से यह काफी निराशाजनक प्रदर्शन माना जाएगा।  
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@varundvn
दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और भी घट गई है। बेबी जॉन अब तक 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर और खराब होती जा रही है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म के 12वें दिन की कमाई और भी चौंकाने वाली है। इस दिन फिल्म ने सिर्फ 90 लाख रुपये का कारोबार किया। रविवार के दिन छुट्टी होने के बावजूद फिल्म की ऐसी कमाई यह बताती है कि दर्शकों को बेबी जॉन में अब कोई रुचि नहीं है। 
Image Credit : इंस्टाग्राम
ताजा आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कुल कलेक्शन 38.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बेबी जॉन का फ्लॉप होना वरुण धवन के करियर पर क्या असर डालता है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

'दिल-लुमिनाटी' टूर से छा गए दिलजीत, जानें कॉन्सर्ट की 10 दिलचस्प बातें

इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
Read Now