किसी भी साउंड पर डांस कर सकते हैं विक्की कौशल, देखें मजेदार वीडियो विक्की कौशल जल्द ही बैड न्यूज नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं फिल्म में उनके साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी भी हैं धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का विक्की इन दिनों जमकर प्रचार कर रहे हैं हाल ही में धर्मा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विक्की का एक मजेदार वीडियो साझा किया गया है विक्की बाइक की आवाज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं इस वीडियो के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से कैप्शन में लिखा है, "हमारे पास सबूत है कि विक्की किसी भी चीज पर मक्खन की तरह डांस कर सकते हैं" एंटर