सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'बैड न्यूज' विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है 'बैड न्यूज' कल यानी 19 जुलाई को रिलीज होगी इसी कड़ी में इसे ओटीटी पर देखने का मन बना चुके प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के ओटीटी पार्टनर का खुलासा हो चुका है जानकारी के अनुसार, फिल्म अपनी नाटकीय रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी हालांकि, निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है सीटिए