अमर उजाला
Thu, 11 January 2024
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं
गुरुवार को अक्षय कुमार ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में ट्रैवल करते नजर आए
इस दौरान अक्षय ऑल ब्लैक ड्रेस में थे, उन्होंने काली रंग की टोपी और चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था
अक्षय के साथ उनके एक दोस्त भी मौजूद थे, जिनसे बातचीत करते हुए अक्षय आराम से मेट्रो में सफर करते दिखे
मास्क और कैप की वजह लोग अक्षय को पहचान नहीं सके और वे आराम से ट्रैवल करते हुए अपनी मंजिल पर पहुंच गए
हालांकि, बाद में अक्षय का मेट्रो ट्रैवल वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस ने तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया
सिनेमाघरों में सुस्त पड़ी डंकी, जानें 22वें दिन का हाल