अमर उजाला
Thu, 1 February 2024
आज दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं
अब अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता जैकी श्रॉफ को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
टाइगर ने 90 के दशक की एक मैगजीन के कवर की तस्वीर साझा की, जिसमें जैकी टाइगर और कृष्णा के साथ पोज दे रहे हैं
टाइगर ने कैप्शन में लिखा- सबसे अच्छे इंसान और सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपको बहुत प्यार करता हूं
साथ ही टाइगर ने अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ की इंस्टाग्राम स्टोरीज भी साझा की, जिसमें पिता के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं थीं
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं
बेटे और मंगेतर के साथ थिरकीं एमी, मनाया जन्मदिन