बड़े मियां छोटे मियां की धीमी रफ्तार बरकरार, जानें कुल कारोबार बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है पहले वीकएंड पर अच्छे प्रदर्शन के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है अक्षय-टाइगर और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों के बाद भी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार कर सकी है 18वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन फिल्म ने 25 लाख रुपये की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 60.8 करोड़ रुपये हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क