बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में बड़े मियां छोटे मियां बड़े मियां छोटे मियां टिकट खिड़की पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही है बड़े सितारों के होने के बाद भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी है हर दिन यह फिल्म लाखों में ही कमाई कर पा रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 28वें दिन फिल्म ने 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 64.44 करोड़ रुपये हो गई है फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसका 100 करोड़ तक पहुंचना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है एंटरटेनमेंट डेस्क