पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया को डेट करने की खबरों पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी बीते लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि रैपर बादशाह पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं इस खबर की वजह से रैपर खूब सुर्खियां भी बटोर रहे हैं दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया, जिसकी वजह से उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं हालांकि, बादशाह ने अब पहली बार अपने समीकरण पर खुलकर बात की है बादशाह ने कहा, 'हानिया मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं' बादशाह ने आगे कहा कि लोगों ने उनके समीकरण की गलत व्याख्या की रैपर ने बात में जोड़ा, 'हमारा समीकरण अद्भुत है, लेकिन लोग अक्सर इसकी गलत व्याख्या करते हैं और वही देखते हैं जिस पर वे विश्वास करना चाहते हैं' सीटिए