बांग्लादेशी अभिनेत्री ने 'जवान' के एक्शन सीन पर उठाए सवाल! बांग्लादेशी अभिनेत्री बर्शा ने शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है साथ ही बर्शा ने 'जवान' और अपनी अपकमिंग फिल्म 'नेत्री: द लीडर' के बीच कुछ समानता ढूंढ निकाली है बर्शा का कहना है कि 'जवान' के कुछ एक्शन सीन उनकी अपकमिंग फिल्म के एक्शन से मिलते-जुलते हैं बर्शा के पार्टनर अनंत जलील ने कहा है कि उनकी फिल्म की शूटिंग दो वर्ष पहले हैदराबाद में हुई थी उनका अनुमान है कि कुछ समीक्षक यह दावा कर सकते हैं कि 'नेत्री: द लीडर' ने 'जवान' से कंटेंट उधार लिए हैं इस तरह बर्शा और अनंत ने साफ किया है कि 'जवान' से काफी पहले उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी सीटिए