अमर उजाला
Wed, 25 January 2023
साल 2002 में गुजरात दंगों पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट रिलीज हुआ था
इस डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट रिलीज हो चुका है और इसका दूसरा पार्ट मंगलवार को रिलीज हुआ
इस सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर पर बातें की गईं हैं
कल रिलीज हुई यह सीरीज भारत में प्रसारित नहीं हुई, लेकिन लंदन समेत दुनिया के कई देशों में इसे बीबीसी ने चलाया, इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया
ब्रिटेन में बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री का जोरदार विरोध शुरू हो गया है, भारतीय लोगों ने बीबीसी के खिलाफ बड़ी संख्या में ऑनलाइन याचिकाएं दायर की हैं
भारत में BBC की डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगा दी गई है, लेकिन जेएनयू में मंगलवार देर शाम वामपंथी छात्रों के एक गुट ने मोबाइल पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की कोशिश की, जिस पर बवाल हुआ
छात्रों ने रात नौ बजे स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के लॉन में डॉक्यूमेंट्री देखने की बात कही थी
छात्रों का आरोप है कि अंधेरे में डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान उन पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने चेहरा ढककर पथराव किया
प्रदर्शन के बाद जेएनयू में स्थितियां बिगड़ी हुई हैं, जिसके बाद वहां पुलिस मुस्तैदी से तैनात है
उर्फी को भारी पड़ रहा स्टाइल स्टेटमेंट...नहीं मिल रहा घर!