12 साल की उम्र में इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं इनायत वर्मा

अमर उजाला

Mon, 24 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, लेकिन सबकी नजरें चाइल्ड आर्टिस्ट इनायत वर्मा पर हैं। उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का ध्यान खींचा है।  
Image Credit : इंस्टाग्राम
इनायत वर्मा ने चार साल की उम्र से काम शुरू किया था। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 12 साल की यह छोटी कलाकार आज सबके दिल जीत रही है। 
Image Credit : इंस्टाग्राम
इनायत का जन्म साल 2012 में लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उनके माता-पिता मोहित और मोनिका वर्मा हैं। वह अभी कुंदन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती हैं। चार साल की उम्र में उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ से करियर शुरू किया।  
Image Credit : इंस्टाग्राम
‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ में इनायत फाइनलिस्ट बनीं। उन्हें एक लाख रुपये का इनाम भी मिला था। इसके बाद वह ‘सबसे बड़ा कलाकार’ में भी नजर आईं। 2019 में वे ‘किचन चैंपियंस’ शो में जज बनी भी नजर आई थीं।  
Image Credit : इंस्टाग्राम
2017 में इनायत ने सलमान खान का इंटरव्यू लिया। यह ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के दौरान हुआ। 12 साल की उम्र में उन्होंने विराट कोहली से भी बात की। उनकी प्यारे सवालों ने सबका दिल जीत लिया था।
Image Credit : इंस्टाग्राम
इनायत ने कई फिल्मों में कमाल दिखाया। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में वह रणबीर कपूर की भतीजी बनी थीं। ‘लूडो’, ‘शाबाश मिठू’ और ‘अजीब दास्तान’ में भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई।  
Image Credit : इंस्टाग्राम
इनायत के इंस्टाग्राम पर एक लाख 61 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर उनके छह हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनके छोटे-छोटे व्लॉग फैंस को पसंद आते हैं। लाइफस्टाइल एशिया और ताजाटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 13 करोड़ रुपये है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

खुशी कपूर को बेसब्री से है इस फिल्म का इंतजार, उत्साहित नजर आईं अभिनेत्री

इंस्टाग्राम@khushikapoor
Read Now