दोबारा 'गदर' मचाने तक सनी ने दीं झोला भर फ्लॉप फिल्में

अमर उजाला

Mon, 21 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है, हालांकि इसके बाद सनी देओल के स्टारडम में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली

Image Credit : सोशल मीडिया

आज हम अपनी इस रिपोर्ट में सनी देओल की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभिनेता का चमकता हुआ करियर बर्बाद कर दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

खुदा कसम

सनी देओल की फिल्म 'खुदा कसम' के खराब स्क्रिप्ट होने की वजह से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं रही, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही
Image Credit : सोशल मीडिया

लकीर - फॉरबिडन लाइन्स

सनी देओल, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, सोहेल खान जैसे कलाकारों की टुकड़ी के साथ ये फिल्म 'लकीर - फॉरबिडन लाइन्स' दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब नहीं रहे, इस फिल्म को सनी देओल के करियर की सबसे अफसोसजनक प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया

रोक सको तो रोक लो

अरिंदम चौधरी द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित इस इंडियन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में सनी देओल कबीर (फैंटम) मुखर्जी के किरदार में थे, यह फिल्म कथित तौर पर 9 करोड़ के बजट के साथ बनाई गई थी और केवल 1.49 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी
Image Credit : सोशल मीडिया

जो बोले सो निहाल

'जो बोले सो निहाल' 2005 में रिलीज हुई इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में सनी देओल ने कांस्टेबल निहाल सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसका जीवन रोमियो नाम के एक अपराधी के साथ मुठभेड़ से बदल जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

काफिला

'काफिला' ये बॉलीवुड एक्शन फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, सनी ने कर्नल समीर अहमद खान की मुख्य भूमिका निभाई, यह फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही 

Image Credit : सोशल मीडिया

इंडियन के बाद सनी देओल लगातार फ्लॉप देते रहे, इंडियन के बाद मां तुझे सलाम, जानी दुश्मन, कर्ज, द हीरो, खेल, तीसरी आंख, बिग ब्रदर जैसी लगातार 14 फिल्में रिलीज हुईं, इनमें  से सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं

Image Credit : सोशल मीडिया

लगातार 14 फ्लॉप फिल्में देने के बाद सनी के पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल ने सनी के डूबते करियर को बचाया

Image Credit : सोशल मीडिया
सनी देओल ने बॉबी और धर्मेंद्र के साथ एक फिल्म साइन की. फिल्म का नाम था ‘अपने’ और रिलीज हुई थी 29 जून 2007 को
Image Credit : सोशल मीडिया
इस फिल्म ने सनी देओल की 14 फ्लॉप फिल्मों के बाद करियर को ट्रेक पर लाया. हालांकि फिल्म हिट नहीं हुई लेकिन एवरेज रही
Image Credit : सोशल मीडिया

इस फिल्म के बाद फिर से सनी देओल की लगातार 4 फिल्में फ्लॉप हो गईं, जब सनी का करियर फिर से डगमगाने लगा तो एक बार फिर धर्मेंद्र और बॉबी देओल ने साथ दिया और करियर ट्रेक पर लाया, इस बार फिल्म आई यमला पगला दीवाना

Image Credit : सोशल मीडिया

सनी से पहले इन सितारों को भी मिले नोटिस

सोशल मीडिया
Read Now