जब जासूस ब्योमकेश बन गौरव ने लूटा फैंस का दिल गौरव चक्रवर्ती एक भारतीय बंगाली फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं गौरव का जन्म 6 मार्च 1987 में हुआ था उन्हें 2010 से 2011 तक स्टार जलशा पर प्रसारित होने वाली बंगाली म्यूजिकल टीवी सीरीज गणेर ओपारे में प्रोदिप्तो लाहिरी के किरदार के लिए जाना जाता है वहीं, बंगाली क्लासिक पीरियोडिक थ्रिलर टीवी शो ब्योमकेश में चक्रवर्ती के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था जिसमें उन्होंने प्रतिष्ठित बंगाली जासूस ब्योमकेश बख्शी की भूमिका निभाई थी उन्होंने बड़े पर्दे पर कौशिक गांगुली की रंग मिलन्ती से शुरुआत की, जो साल 2011 की सबसे प्रशंसित फिल्मों में से एक है गौरव ने ZEE5 की कॉप ड्रामा वेब सीरीज लालबाजार में भी काम किया है कलकत्ता टाइम्स ने उन्हें 2015 में 10 मोस्ट डिजायरेबल मेन की लिस्ट में शामिल किया था मनोरंजन