आपने देखीं ये मोटिवेशनल फिल्में? आज हम आपको बॉलीवुड की मोटिवेशनल फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो जिंदगी के लिए सीख देती हैं फिल्म 'थ्री इडियट्स' एजुकेशन के लिए प्रेरित करती है, इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं दिवंगत एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती है, इसमें फरहान अख्तर ने लीड रोल अदा किया है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म 'गुरु' भी जिंदगी के प्रति प्रेरित करती है, यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है फिल्म 'तारे जमीन पर' एक छोटे बच्चे की जिंदगी पर आधारित है ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' भी मोटिवेशनल फिल्मों में शुमार है, इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं --