फिल्म के सीन के लिए भगवान दादा ने कराई थी असली नोटों की बारिश

अमर उजाला

Sun, 4 February 2024

Image Credit : X

दिवंगत दिग्गज अभिनेता भगवान दादा की आज पुण्यतिथि है, उनका जन्म एक अगस्त 1913, में अमरावती में हुआ था

Image Credit : x

भगवान दादा का असली नाम भगवान आभाजी पालव था, उन्होंने मूक सिनेमा के दौर में फिल्म क्रिमिनल से डेब्यू किया

Image Credit : X

अभिनय के साथ उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस करनी भी शुरू कर दीं, 1951 में 'अलबेला' का निर्माण किया, जिसका गाना 'शोला जो भड़के' काफी मशहूर हुआ

Image Credit : X

उनके जरिए निर्देशित और निर्मित एक फिल्म के एक सीन में पैसों की बारिश दिखानी थी, तब उन्होंने असली नोटों का इस्तेमाल किया था

Image Credit : X

वे हॉलीवुड अभिनेता डगलस फेयरबैंक्स के फैन थे, वे बिना किसी बॉडी डबल के अपने स्टंट खुद किया करते थे, जिसकी वजह से उनके स्टंट काफी असली लगते थे

Image Credit : X

अभिनेता के पास उस दौर में सात कार थीं, जिनसे वे हफ्ते के हर एक दिन एक कार से सेट पर पहुंचते थे, लेकिन आखिरी समय में आर्थिक तंगी में उन्हें सबकुछ बेचना पड़ा

Image Credit : X

अंतिम समय में उन्हें मुंबई के चॉल में गुजारा करना पड़ा, चार फरवरी 2002 को हार्ट अटैक से भगवान दादा का निधन हो गया

Image Credit : X

'चूचा' के नाम से घर-घर मशहूर हुए वरुण शर्मा

इंस्टाग्राम
Read Now