भाग्यश्री ने जमकर उठाया छुट्टियों का लुत्फ, साझा की तस्वीरें भाग्यश्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह छुट्टियों का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। वहीं, एक फोटो में वह सफेद रंग की ड्रेस में पति हिमालय के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ भाग्यश्री ने लिखा, "पिछली छुट्टी के मजेदार पल...मुझे जल्द ही ऐसी ही एक और छुट्टी की जरूरत है।" वर्क फ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2023 की फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। एंटर