अमर उजाला
Wed, 31 January 2024
भूमि की फिल्म 'भक्षक' का ट्रेलर जारी हो गया है, इसमें भूमि पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी और ये फिल्म नौ फरवरी को रिलीज होगी
भूमि ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सामाजिक परेशानियों और चुनौतियों को पेश किया है, आइए जानते हैं
भूमि ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की, जिसमें सामाजिक समस्या को उजागर किया गया
सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म 'बाला' में भी भूमि की अदाकारी जोरदार रही
'बधाई दो' भी इस लिस्ट में है, जिसमें एलजीबीटीक्यू समुदाय की चुनौतियों को दिखाया गया, इसके अलावा 'शुभ मंगल सावधान' में भी भूमि ने आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा की
पर्दे पर फिर तहलका मचाएंगी 90 के दशक की ये हसीनाएं