देश के लिए पहला ऑस्कर लाई थीं भानु अथैया दिवंगत कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैय्या की आज डेथ एनिवर्सरी है भानु अथैय्या को भारत की पहली ऑस्कर जीतने वाली महिला के रूप में जाना जाता है सौ से अधिक फिल्मों में भानु ने कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर काम किया था 1952 में आई गुरुदत्त की फिल्म सीआईडी में भानु को पहली बार कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर मौका मिला भानु अथैय्या को 1982 में रिचर्ड एटनबरो के निर्देशन में बनी फिल्म 'गांधी' के लिए ऑस्कर में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड से नवाजा गया था भानु ने गुरुदत्त, यशराज, राज कपूर, आशुतोष गोवारिकर, कोनार्ड रुक्स और रिचर्ड एटनबरो जैसे कई नामचीन फिल्मकारों के साथ काम किया था --