भारती सिंह ने पूरा काम, उचित भुगतान पर बुलंद की आवाज कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में उचित भुगतान न मिलने के मुद्दे पर बात की भारती ने साझा किया कि कैसे कोरोना महामारी की चपेट में आने के बाद उनका वेतन कम हो गया भारती ने कहा, 'जब से महामारी ने हमें प्रभावित किया है, शो के बजट वास्तव में प्रभावित हुए हैं, और यह सभी इंडस्ट्री में हुआ है' भारती ने जोड़ा, 'अगर मैं जो चार्ज करती थी, उसका 25 प्रतिशत भी नहीं दोगे आप तो फिर काम नहीं हो पाएगा' भारती ने साफ किया कि अगर उन्हें उचित पैसे नहीं मिलेंगे तो वह एक कदम पीछे हटना पसंद करेंगी भारती ने काम और पैसे को लेकर आवाज बुलंद की है, और उन्हें बाकी स्टार्स का भी पूरा समर्थन मिल रहा है सीटिए