साहित्य के 'भीष्म' साहनी ने कलम से लिख डाले जज्बात
अमर उजाला
Tue, 8 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
विभाजन की त्रासदी पर ‘तमस’ जैसा उपन्यास लिखने वाले साहित्यकार भीष्म साहनी का आज जन्मदिन है
Image Credit : सोशल मीडिया
8 अगस्त 1915 को पंजाब के रावलपिंडी (अब पाकिस्तान में) में पैदा हुए भीष्म साहनी मशहूर अभिनेता बलराज साहनी के छोटे भाई थे
Image Credit : सोशल मीडिया
भीष्म साहनी की पहचान सिर्फ हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता बलराज साहनी के छोटे भाई के तौर पर ही नहीं है बल्कि भीष्म को प्रेमचंद की परंपरा का लेखक माना जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
1935 में लाहौर के सरकारी कॉलेज से अंग्रेजी में एमए करने वाले भीष्म की पहली कहानी 'अबला' थी, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा
Image Credit : सोशल मीडिया
हिंदी के सबसे कामयाब नाटकों में से एक नाटक 'हानूश' के बाद भीष्म साहनी को हिंदी के बड़े कथाकारों में शुमार किया जाने लगा था
Image Credit : सोशल मीडिया
स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय रहे भीष्म साहनी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जेल भी गए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
1947 के भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान से भारत आकर बस गया
Image Credit : सोशल मीडिया
इस दौरान विभाजन का दर्द उन्होंने बहुत करीब से महसूस किया था और अपनी सारे संवेदनाएं संजोकर उपन्यास 'तमस' का सृजन किया
Image Credit : सोशल मीडिया
झरोखे, कड़ियां, बसंती, कुंतो, नीलू नीलिमा नीलोफर जैसे उपन्यासों के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया. मनोहर जोशी हाजिर हो, कस्बा के अलावा 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' फिल्म में उन्होंने अभिनय भी किया
Image Credit : सोशल मीडिया
थम रही 'ओपेनहाइमर', दुनियाभर में 'रॉकी और रानी' 200 करोड़ पार