भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन की खबर आ रही है प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या की है रिपोर्ट्स के मुताबिक सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में आकांक्षा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी आकांक्षा उत्तर प्रदेश के चर्चित कलाकारों में शुमार थीं, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं, इस्टाग्राम पर वह अक्सर रील्स शेयर करती थीं -------