'मर जाओ...', जब अक्षरा से पिता ने कही थी यह बात अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं सफलता के इस शिखर तक पहुंचने से पहले अक्षरा की जिंदगी में काफी मुश्किलें रहीं, एक बातचीत में खुद उन्होंने यह बात कही थी मुश्किल वक्त को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैंने हफ्ते भर तक खुद को कमरे में बंद कर लिया था। बाहर की दुनिया में आने का मेरा मन नहीं होता था' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरी हालत देख एक दिन पापा ने मुझे बुलाया और कहा कि तुम्हारे पास दो रास्ते हैं-एक मरने का और दूसरा लड़कर आगे बढ़ने का' एक्ट्रेस के पिता ने कहा था, 'अगर तुम हार चुकी हो तो जाओ सुसाइड कर लो, मैं दुनिया से कह दूंगा मेरी बेटी नालायक थी मर गई' पिता की इस बात ने अक्षरा को झकझोर कर रख दिया और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात उस दौर की है जब अक्षरा का पवन सिंह से ब्रेकअप हुआ था ------