बॉलीवुड विलेन्स से भी खूंखार हैं भोजपुरी के ये खलनायक
अमर उजाला
Mon, 10 October 2022
Image Credit : social media
अवधेश मिश्रा
खलनायक का किरदार निभाने में अवधेश मिश्रा का कोई तोड़ नहीं है। अभिनेता की खलनायकी देख दर्शक हीरो की हीरोगिरी भूल जाते हैं। वह अक्सर अपनी अदाकारी से हीरो पर भारी पड़ते नजर आते हैं।
Image Credit : social media
सुशील सिंह
भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायकों में सुशील सिंह की भी गिनती की जाती है। कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके सुशील की खलनायकी की तूती बोलती है।
Image Credit : social media
प्रेम दुबे
रुपहैले पर्दे पर प्रेम दुबे के किरादर उनके नाम से बिल्कुल विपरीत होते हैं। फिल्म में उनकी खलनायकी अंगार भरी होती है। चौड़ी कद काठी वाला यह विलेन भोजपुरी फिल्मों में जान डालने का काम करता है।
Image Credit : social media
करन पांडे
अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले करन पांडे विलेन के रोल में बेहद खतरनाक लगते हैं। पर्दे पर वह अभिनेताओं को बराबर टक्कर देते हैं।
Image Credit : social media
अमित शुक्ला
अमित शुक्ला पर्दे पर थोड़े अलग किस्म के खलनायक होते हैं। वह हंसाते भी हैं और मारधाड़ भी करते हैं।