100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'भोला' इस साल रिलीज हुई अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी एक्शन एंटरटेनर फिल्म के टिकट खिड़की पर खराब शुरुआत के बाद भी इसने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है दरअसल, अजय देवगन की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है यह कमाल भोला ने 17 दिन में करके दिखाया है इसके साथ ही फिल्म इस साल ऐसा करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है बता दें, भोला ने भारत में 80 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 115 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है ...